FIFA World Cup 2022: अपने ग्रुप की टॉप टीम ब्राजील हुई उलटफेर का शिकार, कैमरून ने दी करारी शिकस्‍त

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 3, 2022, 09:19 AM IST

Vincent Aboubakar header helps Cameroon beat Brazil: विंसेंट अबुबाकर ने स्‍टॉपेज टाइम में हेडर के जरिये गोल दागकर कैमरून को फीफा विश्‍व कप में ब्राजील पर यादगार 1-0 की जीत दिलाई। हालांकि, कैमरून की टीम अंतिम-16 में जगह नहीं बना सकी। ब्राजील अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा और अंतिम-16 में वो पहले ही जगह बना चुका था।

KEY HIGHLIGHTS
  • कैमरून ने फीफा विश्‍व कप के मुकाबले में ब्राजील को 1-0 से मात दी
  • विंसेंट अबुबाकर ने स्‍टॉपेज टाइम में गोल करके कैमरून को जीत दिलाई
  • इस जीत के बावजूद भी कैमरून अंतिम 16 में जगह नहीं बना पाया

दोहा: विंसेंट अबुबाकर (Vincent Aboubaker) के स्‍टॉपेज टाइम में हेडर के जरिये गोल की बदौलत कैमरून (Cameroon Football team) ने शुक्रवार को फीफा विश्‍व कप (FIFA World Cup 2022) के मैच में ब्राजील (Brazil Football team) को 1-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

cameroon

विंसेंट अबुबाकर ने कैमरून के लिए विजयी गोल दागा (फोटो क्रेड‍िट - एपी)

ब्राजील को विश्‍व कप खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन उसे कैमरून ने मात देकर तगड़ा झटका दिया। कैमरून ने ब्राजील पर बेशक यादगार जीत दर्ज की, लेकिन वह अंतिम-16 में क्‍वालीफाई नहीं कर पाया। वहीं ब्राजील ने कतर में अपने पहले दो मैच जीते थे और पहले ही वो अंतिम-16 में अपनी जगह पक्‍की कर चुका था।

End of Feed