BWF World Junior Championships 2025: तन्वी शर्मा ने खत्म किया 17 साल का पदक का सूखा, दिग्गजों के क्लब में हुई एंट्री

तन्वी शर्मा 17 साल में पहली बार बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पदक पक्का करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। उनसे पहले साइना नेहवाल ने साल 2008 में ये कारनामा किया था।

गुवाहाटी: तन्वी शर्मा बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पदक पक्का करने वाली 17 साल में पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई जिन्होंने एक गेम में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जापान की साकी मत्सुमोतो को हराकर महिला एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई। सोलह वर्ष की तन्वी शर्मा ने मत्सुमोतो को 47 मिनट तक चले सेमीफाइनल में 13-15, 15-9, 15-10 से हराया।

Tanvi Sharma

तन्वी शर्मा (BAI Media X)

उन्नति हुड्डा पदक से चूकीं

वहीं आठवीं वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा दूसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की अन्यापत फिचित्फोन से 12-15, 13-15 से हारकर बाहर हो गई। उन्नति ओडिशा ओपन सुपर 100 खिताब जीतने वाली सबसे युवा भारतीय बनी थी और भारत की 2022 उबेर कप टीम का भी हिस्सा थी। भारत की भव्या छाबड़ा और विशाखा टोप्पो की जोड़ी चीनी ताइपै के हुंग बिंग फू और चोउ युन अन से 9-15 , 7-15 से हारकर बाहर हो गई।

End of Feed