BWF World Championships 2026: प्री क्वार्टर फाइनल में थमा पीवी सिंधू और आयुष का सफर, अंतिम-8 में पहुंची त्रीशा और गायत्री की जोड़ी

भारत को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में गुरुवार को बड़ा झटका लगा जब पीवी सिंधू और आयुष शेट्टी को अपने-अपने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

नई दिल्ली: भारत को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में गुरुवार को बड़ा झटका लगा जब पीवी सिंधू और आयुष शेट्टी को अपने-अपने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा जिससे प्रतियोगिता के एकल वर्ग में देश का अभियान समाप्त हो गया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का विश्व चैंपियनशिप में रिकॉर्ड छठा पदक जीतने का सपना टूट गया जब उन्हें महिला एकल में चीन की दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी वांग झी यी के खिलाफ कड़े मुकाबले में 11-21, 21-15, 17-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। वांग ने दोनों पैरों में जकड़न की समस्या से जूझने के बावजूद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

PV Sindhu

पीवी सिंधू (फोटो क्रेडिट AP)

12वें नंबर के खिलाड़ी ने दी आयुष को मात

शुरुआती दौर में गत चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चीन के शी यू कि को हराकर उलटफेर करने वाले 21 वर्षीय शेट्टी को दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी फरहान ने आसानी से 21-19, 21-11 से शिकस्त दी। यह 11वीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ आठ मुकाबलों में शेट्टी की पांचवीं हार है। इस नतीजे के साथ भारत का पुरुष एकल अभियान समाप्त हो गया। लक्ष्य सेन बुधवार को ही प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे।

End of Feed