ब्राजील के दिग्गज डिफेंडर ब्रिटो का निधन, 1970 में देश को बनाया था विश्व चैंपियन

ब्राजील की 1970 विश्व कप विजेता टीम के डिफेंडर ब्रिटो निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे। ब्राजील फुटबॉल महासंघ ने निधन की जानकारी दी, लेकिन इसके कारणों का विवरण नहीं दिया गया। ब्रिटो ने 1964 से 1972 के बीच ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए 61 मैच खेले। 1966 विश्व कप में भी वे टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने विल्सन पियाजा के साथ मिलकर मजबूत रक्षापंक्ति बनाई।

मॉरिसटाउन (अमेरिका)। ब्राजील की 1970 विश्व कप विजेता टीम के डिफेंडर ब्रिटो निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे। ब्राजील फुटबॉल महासंघ ने निधन की जानकारी दी, लेकिन इसके कारणों का विवरण नहीं दिया गया। ब्रिटो ने 1964 से 1972 के बीच ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए 61 मैच खेले। 1966 विश्व कप में भी वे टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने विल्सन पियाजा के साथ मिलकर मजबूत रक्षापंक्ति बनाई।

brito died

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर ब्रिटो का निधन। फाइल फोटो

ब्राजील फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष समीर यॉक्स ने कहा, ब्रिटो ब्राजील फुटबॉल के इतिहास के सबसे महान डिफेंडरों में से एक थे। 1970 विश्व कप में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा, मैं अपने देश के इस दिग्गज को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका संघर्षशील स्वभाव हमारे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। ब्राजील की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटो निमोनिया से जुड़ी दिक्कतों के बाद 14 मई से अस्पताल में भर्ती थे।

End of Feed