FIFA World Cup 2022: ब्राजील ने कोरिया को विशाल अंतर से रौंदा, क्‍वार्टर फाइनल में जगह पक्‍की की

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 6, 2022, 10:20 AM IST

Brazil vs South Korea match highlights: ब्राजील ने फीफा विश्‍व कप के प्री क्‍वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से पटखनी दी। ब्राजील ने इस जीत के साथ ही क्‍वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्‍की की। ब्राजील के लिए विनी जूनियर, नेमार, रिचर्लिसन और लुकास पैकेटा ने गोल दागे।

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्राजील ने फीफा वर्ल्‍ड कप के मैच में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया
  • ब्राजील ने टूर्नामेंट के क्‍वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्‍की की
  • दक्षिण कोरिया का मौजूदा टूर्नामेंट में सफर समाप्‍त हुआ

दोहा: पांच बार की चैंपियन ब्राजील (Brazil Football team) ने सोमवार को फीफा वर्ल्‍ड कप (FIFA World Cup 2022) के प्री क्‍वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया (South Korea football team) को बुरी तरह रौंदा। कतर के स्‍टेडियम 974 में खेले गए मुकाबले में ब्राजील ने विनिशियस जूनियर (Vinicius Junior), नेमार (Neymar), रिचर्लिसन (Richarlison) और लुकास पैकेटा (Lucas Paqueta) के गोल की बदौलत दक्षिण कोरिया को 4-1 के अंतर से मात दी। दक्षिण कोरिया के लिए एकमात्र गोल पाएक सियुंग (Paik Seyung Ho) हो ने किया।

brazil

ब्राजील ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से मात दी

ब्राजील ने शुरूआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और सातवें मिनट में उसे सफलता मिल गई। विनिशियस जूनियर ने ब्राजील को शुरूआती बढ़त दिलाई। इसके बाद ब्राजील को 13वें मिनट में पेनल्‍टी मिली और नेमार ने इसे गोल में तब्‍दील करने में कोई गलती नहीं की। इसी के साथ नेमार ने ब्राजील के लिए 76वां गोल दागा और वो महान पेले के 77 गोल करने की बराबरी से केवल एक गोल दूर हैं।

End of Feed