फ्रांस में फीफा विश्व कप जीत के जश्न के दौरान हादसा, कार की टक्कर लगने से लड़के की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 15, 2022, 08:34 PM IST

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप 2022 में फ्रांस की विश्व कप सेमीफाइनल में जीत का जश्न मनाने के दौरान दक्षिण फ्रांस में मोंटपेलियर शहर में एक बड़ा हादसा हो गया। वहां एक कार ने लड़के को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

फ्रांस की विश्व कप सेमीफाइनल में जीत का जश्न मनाने के दौरान दक्षिण फ्रांस में मोंटपेलियर शहर में एक कार ने एक लड़के को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हेरॉल्ट के अधिकारियों ने बताया कि कार का चालक मौके से भाग गया लेकिन उन्हें समीप से गाड़ी मिल गई और पुलिस दुर्घटना के संभावित कारणों की जांच कर रही है।

france

फ्रांस में विश्व कप जीत का जश्न (AP)

ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि बुधवार रात मोरक्को के खिलाफ सेमीफाइनल में फ्रांस की राष्ट्रीय टीम की जीत के बाद लोग सड़कों पर जश्न मना रहे थे तब एक कार उनके समीप बड़े ही खतरनाक तरीके से आई।

End of Feed