दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के बाद साफ तय हुई भारतीय मुक्केबाजी संघ के चुनाव की तारीख

दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के बाद भारतीय मुक्केबाजी संघ के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। न्यायमूर्ति मिनी पुष्करन ने स्पष्ट किया कि चुनाव नतीजे मामले में आने वाले फैसले के अधीन होंगे।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को आदेश दिया कि भारतीय मुक्केबाजी संघ (बीएफआई) 21 अगस्त को अपना चुनाव करा सकता है। न्यायमूर्ति मिनी पुष्करन ने स्पष्ट किया कि चुनाव नतीजे मामले में आने वाले फैसले के अधीन होंगे। अदालत हिमाचल प्रदेश मुक्केबाजी संघ, मध्य प्रदेश एमेच्योर मुक्केबाजी संघ और गुजरात मुक्केबाजी संघ की दलीलें सुन रही थी जिन्होंने बीएफआई की अंतरिम समिति के चुनाव कराने के फैसले और नए संविधान की वैधता को चुनौती दी है।

Boxing Federation of India

भारतीय मुक्केबाजी संघ (साभार- X)

अदालत ने कहा, ‘‘ये चुनाव 21 अगस्त को हो रहे हैं। मैं इस मामले की अंतिम सुनवाई करूंगा, मैं इसकी किश्तों में सुनवाई नहीं करूंगा। आप (बीएफआई)अपने चुनावों के मुद्दे पर आगे बढ़ते हैं, तो मैंने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि यह रिट याचिका के परिणाम के अधीन होगा और यदि आपने कुछ कानून से इतर किया है, तो अदालत उस पर संज्ञान लेगी और आदेश पारित करेगी। अब खेल, खेल नहीं रह गया है, वास्तव में यह राजनीति है।’’

End of Feed