भांबरी पहली बार एटीपी मास्टर्स 1000 के सेमीफाइनल में, जोकोविच को मिली शिकस्त

भारत के युकी भांबरी ने स्वीडन के अपने साथी आंद्रे गोरानसन के साथ मिलकर सीधे सेटों में जीत दर्ज करके बीएनपी परिबास इंडियन वेल्स ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, मौजूदा चैंपियन जैक ड्रेपर ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके बीएनपी पारिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में पांच बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को 4-6, 6-4, 7-6 (5) से हराया।

इंडियन वेल्स (अमेरिका)। भारत के युकी भांबरी ने स्वीडन के अपने साथी आंद्रे गोरानसन के साथ मिलकर बीएनपी परिबास इंडियन वेल्स ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मेंस युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह पहला अवसर है जब भांबरी किसी एटीपी मास्टर्स 1000 टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। इससे पहले वह दो बार मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल तक पहुंच चुके थे।

Djokovic

नोवाक जोकोविच को मिली हार। फोटो- AP

भांबरी और गोरानसन ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रिया के एलेक्जेंडर एरलर और इटली के एंड्रिया वावस्सौरी को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 से हराया। यह मैच एक घंटे 30 मिनट से अधिक समय तक चला। भारत और स्वीडन की जोड़ी ने अपनी पहली सर्विस पर दबदबा बनाए रखा और इस पर 83 प्रतिशत अंक (35 में से 29) जीते। इससे उन्हें दूसरे सेट में टाई-ब्रेक और मैच जीतने में मदद मिली।

End of Feed