साइना नेहवाल ने की PV सिंधू की तारीफ, बोलीं- चैंपियन को कम मत आंको

Saina Nehwal on PV Sindhu: लंदन ओलंपिक 2012 की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना ने कहा कि नए खिलाड़ियों को निरंतरता पर काम करना होगा। "कई युवा अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन बड़े टूर्नामेंट लगातार जीतने होंगे। बैडमिंटन में निरंतरता सबसे जरूरी है। तभी ये देश का दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल बना है।"

Saina Nehwal on PV Sindhu: भारत की बैडमिंटन क्वीन साइना नेहवाल ने पीवी सिंधू की जमकर तारीफ की है। सिंधू ने रविवार को जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीतकर सबको चौंका दिया। इसके बाद साइना ने कहा कि सिंधू के आक्रामक खेल में आया बदलाव बताता है कि वो अब भी कई बड़े खिताब जीत सकती हैं।बता दें कि भारत 17 से 23 अगस्त तक 17 साल बाद बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। साइना को उम्मीद है कि घरेलू दर्शकों के सामने सिंधू और लक्ष्य सेन मेडल जीत सकते हैं। उन्होंने कहा, "सिंधू शानदार लय में हैं। लक्ष्य भी अच्छा खेल रहा है। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो घर में खिताब जीत सकते हैं।"

Nehwal and Sindhu

साइना नेहवाल और पीवी सिंधू (फोटो साभार- AI)

'चैंपियन को कभी कम मत आंको'

साइना ने कहा, "पिछले 2-3 साल सिंधू के लिए बहुत मुश्किल रहे। चोटों से जूझती रहीं। लेकिन जिस तरह उन्होंने वापसी की है वो कमाल है। जापान ओपन में उन्होंने 3-4 टॉप खिलाड़ियों को हराया। उनका अटैक अब पहले से काफी बेहतर है।"दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधू ने तोक्यो में फाइनल में जापान की अकाने यामागुची को सीधे गेम में हराया। ये 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद उनका सबसे बड़ा खिताब है। साइना बोलीं, "उम्र और चोट के साथ टॉप लेवल पर टिके रहना आसान नहीं। मेंटल प्रेशर बहुत होता है। इस जीत से सिंधू का कॉन्फिडेंस लौटा है। चैंपियन को कभी कम नहीं आंकना चाहिए। वो हमेशा वापसी करती है।"

End of Feed