FIH Pro League: ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने किया उलटफेर

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 17, 2024, 11:28 PM IST

FIH Pro League: भारत ने एफाआई प्रो लीग 2023-24 में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर बड़ा उलटफेर किया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया। भारत की नवनीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।

भारत ने एफआईएच प्रो लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है। जीत के तरस रही भारतीय हॉकी टीम जब ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के सामने उतरी तो उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं था। टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। वंदना कटारिया के गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग मैच में शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम को 1-0 से हराकर उलटफेर करने में सफल रही।

Australia vs India

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत (साभार-X)

विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज टीम की रक्षापंक्ति ने शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया की अग्रिम पंक्ति को गोल करने का मौका नहीं दिया।

End of Feed