नई दिल्ली में शुरू हुई एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, 20 देशों के टॉप एथलीट्स का जलवा

Asian Yogasana Sports Championship: नई दिल्ली में योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू हो गई है। यह चैंपियनशिप सिर्फ एक इवेंट नहीं है। यह चैपियनशिप योगासन को एक वैश्विक खेल के रूप में मनाने की नई शुरुआत है।"

Asian Yogasana Sports Championship: योग को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू हो गई है। इसका आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के साथ कर रहे हैं। इस चैंपियनशिप में 20 से ज्यादा एशियाई देशों के टॉप एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहे।

asian Yogasana Championsship.

एशियन योगासन चैंपियनशिप 2025 (साभार-X)

इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा, "दूसरी एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की ऊर्जा को देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं योगासन भारत को इस शानदार चैंपियनशिप के आयोजन के लिए बधाई देती हूं। मैं यहां आए 20 से ज्यादा देशों के 200 से ज्यादा एथलीटों को बधाई देती हूं। यह चैंपियनशिप सिर्फ एक इवेंट नहीं है। यह चैपियनशिप योगासन को एक वैश्विक खेल के रूप में मनाने की नई शुरुआत है।"

End of Feed