Asian Games 2026: सीमा कुमारी ने दिलाया 10 हजार मीटर दौड़ में कास्य, 4x400 मिक्स्ड रिले टीम ने भारत की झोली में डाला सिल्वर

भारतीय दल ने 20वें एशियाई खेलों में एथलेटिक्स इवेंट्स की शुरुआत दो पदक के साथ की है। सीमा कुमारी ने जहां महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता वहीं 4 गुणा 400 मिक्स्ड रिले में भारतीय टीम सिल्वर मेडल अपने नाम करने में सफल रही।

नागोया: भारत ने आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में गुरुवार को भारत ने एथलेटिक्स में पदकों का खाता खोल लिया है। भारत की लंबी दूरी की धावक सीमा कुमारी ने महिलाओं की 10 हजार मीटर स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया। सीमा ने दस हजार मीटर की दूरी 32 मिनट 50.05 सेकेंड में दौड़ पूरी की। भारत ने इस स्पर्धा में 16 साल बाद पदक जीता है। कड़े मुकाबले के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए सीमा ने यह उपलब्धि हासिल की। एशियाई खेलों की इस स्पर्धा में यह भारत का अब तक का सिर्फ तीसरा पदक है। ब्रूनेई की विनफ्रेड यावी ने स्पर्धा का गोल्ड मेडल 32:39.18 समय निकालते हुए अपने नाम किया। वहीं चीन की यिंगयिंग हुआंग ने 32:41.54 समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और सिल्वर मेडल जीता।

Thekkinalil Saji, Poovamma Raju Machettira, Vithya Ramraj and Vishal Thennarasu (1)

पूवम्मा राजू, विशाल थेन्नारासु, विथ्या रामराज और मनु टीएस की सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम

चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने दिलाया रजत

इसके बाद भारत को एथलेटिक्स में दूसरा पदक चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने दिलाया। पूवम्मा राजू, विशाल थेन्नारासु, विथ्या रामराज और मनु टीएस की चौकड़ी ने तीन मिनट 14.46 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। इसके साथ ही भारत ने 2023 के हांगझोउ एशियाई खेलों में जीता अपना रजत पदक बरकरार रखा। विथ्या रामराज ने अंतिम चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बहरीन की टीम ने तीन मिनट 12.87 सेकेंड के खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

End of Feed