एशियन गेम्स में हादसे का शिकार हुआ भारतीय एथलीट, बेहोशी की हालत में बाथरूम में मिला

Varun Sanyal Asian Games 2026: भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर वरुण सान्याल अपनी प्रतियोगिता के लिए वजन कम करने की कोशिश कर रहे थे, जिसके लिए वह सौना बाथ ले रहे थे।​ इस दौरान वह बेहोश हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Varun Sanyal Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 से भारत के लिए एक डराने वाली खबर सामने आई है। जापान के नागोया में चल रहे खेलों में भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर वरुण सान्याल क्रूज जहाज पर सौना बाथ लेते समय बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अच्छी बात यह है कि अब वह खतरे से बाहर हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल के बेटे वरुण 77 किग्रा कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले थे।

varun sanyal

वरुण सान्याल (फोटो साभार- varunsanyal)

नेपाल के खिलाड़ी ने बचाई जान

बताया जा रहा है कि वह रविवार को होने वाली अपनी प्रतियोगिता के लिए वजन कम करने की कोशिश कर रहे थे, जिसके लिए वह सौना बाथ ले रहे थे। भारतीय MMA खेल महासंघ के अध्यक्ष निखिल कुंडेरा ने पीटीआई को बताया कि वरुण की जान नेपाल के एक खिलाड़ी ने बचाई। कुंडेरा ने कहा, "सौभाग्य से नेपाल के एक खिलाड़ी ने उन्हें उस हालत में देखा और उन्हें जगाया। वरुण मुझे फोन करने की स्थिति में थे जिसके बाद हम उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले गए।" उन्होंने आगे कहा, "चिंता की कोई खास बात नहीं थी, इसलिए उन्हें सुबह करीब तीन बजे क्रूज पर वापस लाया गया। अब उनकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।"

End of Feed