नागोया: आइची-नागोया में चल रहे 20वें एशियाई खेलों में भारतीय दल पदक तालिका में धीरे-धीरे तरक्की कर रहा है। शुक्रवार को छठे दिन भारत ने कुल 6 मेडल पक्के किए, जिसमें एक गोल्ड, दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत ने अबतक कुल 23 मेडल जीत लिए हैं। जिसमें 2 गोल्ड, 9 सिल्वर, 12 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत अंक तालिका में 12वें स्थान पर है। शनिवार को भारतीय दल कई मेडल अपने नाम कर सकता है। कबड्डी के फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। इसके अलावा एथलेटिक्स, सर्फिंग, तीरंदाजी, बैडमिंटन, निशानेबाजी, स्क्वॉश और हॉकी के मुकाबलों पर नजर रहेगी। आइए जानते हैं 26 सितंबर का कैसा है भारतीय दल का (भारतीय समयानुसार) कार्यक्रम?
एशियाई खेल 2026 25 सितंबर, भारतीय दल का पूरा शेड्यूल (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Varified)
एथलेटिक्स :
पुरुष मैराथन फाइनल : सावन बरवाल और कार्तिक करकेरा ( सुबह चार बजे से )
पुरुष डेकैथलॉन: तौफीक नौशाद और तेजस्विन शंकर ( सुबह 5:30 से )
महिला लंबी कूद क्वालीफिकेशन ए और बी : शैली सिंह और एंसी सोजन ( सुबह 8:15 से)
पुरुषों की 200 मीटर हीट : अनिमेष कुजूर ( सुबह 8:32 से )
महिला 100 मीटर बाधा दौड़ (ज्योति याराजी शाम 4:04 से )
महिला 100 मीटर बाधा दौड़ (नंदिनी कोंगन शाम 4:12 से )
पुरुष शॉटपुट फाइनल : तेजिंदर पाल सिंह और करणवीर सिंह (शाम 4:30 से)
महिला 200 मीटर हीट्स : हरिता भद्रा (शाम 4 : 33 से ) और उन्नति बोलैंड (शाम 4:41 से )
पुरुष त्रिकूद : प्रवीण चित्रावेल और कार्तिक उन्नीकृष्णन ( शाम 5:05 से )
पुरुष 1500 मीटर हीट : युनूस शाह (शाम 5 : 21 से ) और गुलवीर सिंह (शाम 5 : 31 से )
महिला 400 मीटर फाइनल : प्राची और किरन ( शाम 6 : 15 से )
पुरुष 400 मीटर फाइनल : विशाल टीके ( शाम 6 : 33 से )
महिला 1500 मीटर फाइनल : पूजा और पारूल चौधरी ( शाम 6:45 से )
सर्फिंग :
कमली प्रकाश, सुगर शांति और सिवराज बाबू पुरुष और महिला शॉर्टबोर्ड हीट ( सुबह 3:58 से )
तीरंदाजी :
धीरज बोम्मादेवरा, ज्योति सुरेखा वेन्नम और अन्य रिकर्व और कंपाउंड व्यक्तिगत और टीम क्वालीफिकेशन ( सुबह 4:30 से )
बैडमिंटन :
पुरुष एकल दूसरा दौर : लक्ष्य सेन बनाम सिंगापुर के लोह कीन यू ( सुबह छह बजे से )
महिला दूसरा दौर : उन्नति हुड्डा बनाम मलेशिया की वोंग लिंग (11:30 से )
पुरुष एकल दूसरा दौर : आयुष शेट्टी बनाम कजाखस्तान के एम ताजिबुलायेव (दोपहर 12:30 से )
महिला एकल दूसरा दौर : पी वी सिंधू बनाम चीनी ताइपै की चियू पिन चियान ( दोपहर 1:30 से )
महिला युगल दूसरा दौर : त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद बनाम जापान की मायु मत्सुमोतो और युकी फुकुशिमा ( दोपहर 2:30 से )
घुड़सवारी :
गौरव पुंडीर, ह्र्दय विपुल छेड़ा , श्रुति वोरा और जय सूद (ड्रेसेज दूसरा व्यक्तिगत क्वालीफायर , सुबह छह बजे से )
तलवारबाजी :
भारत बनाम इंडोनेशिया , महिला फॉइल टीम अंतिम 16 , सुबह छह बजे से
भारत बनाम फिलीपींस , पुरुष साबरे टीम अंतिम 16, सुबह सात बजे से
टेबल टेनिस :
यशस्विनी घोरपड़े बनाम जापान की मीवा हरिमोतो, महिला एकल तीसरे दौर का मैच , सुबह 6:30 से
निशानेबाजी :
आशी चौकसी, तिलोत्तमा सेन और विदर्स विनोद : महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस क्वालीफिकेशन और टीम फाइनल , सुबह छह बजे से
व्यक्तिगत फाइनल ( सुबह 9:30 से )
कैनो स्प्रिंट :
हर्षवर्धन शक्तावत , पुरुष कयाक एकल 500 मीटर सेमीफाइनल 1 , सुबह 6:30 से
पार्वती गीता और प्रसन्ना कुमार, पुरुष कयाक युगल 500मीटर सेमीफाइनल 1, सुबह 6:50से
राजू रावत और नेहा देवी , मिश्रित कैनो युगल 500 फाइनल ,सुबह 8:20 से
ई-स्पोटर्स :
परितोष बनाम डोंगशिन कांग , पुयो पुयो चैम्पियंस क्वार्टर फाइनल, 6:45 से
भारत बनाम जापान, पोकिमोन युनाइट, सुबह 10:45 से
स्क्वाश :
जोशना चिनप्पा और वेलावान सेंथिलकुमार बनाम हांगकांग के तांग मिंग होंग और ली का यि , सुबह 8:30 से
अनाहत सिंह बनाम जापान की सातोमी वातानाबे, महिला एकल सेमीफाइनल , सुबह 10:35 से
अभय सिंह बनाम पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान , पुरुष एकल सेमीफाइनल , 11:15 से
कबड्डी :
भारत बनाम ईरान : महिला फाइनल, सुबह 9:30 से
भारत बनाम ईरान , पुरुष फाइनल , दोपहर 2 : 30 से
मुक्केबाजी :
जादूमणि सिंह बनाम फिलीपींस के कार्लो पालाम, पुरुष 55 किलो , अंतिम 16 , 10:15 से
कपिल पोखरिया बनाम ईरान के सैम एस्ताकी , पुरुष 90 किलो, अंतिम 16, 10:45 से
प्रिया बनाम दक्षिण कोरिया की ओह यिओंजी , महिला 60 किलो , अंतिम 16 , 2:15 से
हॉकी :
भारत बनाम जापान पुरुष पूल ए मैच , दोपहर 1: 30 से
