एशियन गेम्स के कैनो स्प्रिंट में भारतीय खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत की दो जोड़ियां टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स में आगे बढ़ीं

India In Asian Games 2026 Today: एशियन गेम्स में बुधवार को कैनो स्प्रिंट इवेंट में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। वहीं, टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स इवेंट में भारत की दो जोड़ियों ने अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है।

ASIAD 2026: बुधवार को एशियाई खेल 2026 में भारतीय टेबल टेनिस जोड़ी मनुष शाह-दिया चितले और हरमीत देसाई-यशस्विनी घोरपड़े ने अपने-अपने मिक्स्ड डबल्स राउंड 2 मैच जीते। मनुष और दिया ने श्रीलंका के चनुल कुलाप्पुवावाडु और बिमंडी स्वर्णा को 3-0 से हराया; उन्होंने 11-8, 12-10, 11-4 से जीत हासिल की। ESPN के अनुसार, हरमीत और यशस्विनी ने भी राउंड 2 के मुकाबले में मालदीव के मोहम्मद इस्माइल और फातिमाथ अली को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

Asian Games 2026, India In Canoe Sprint Semi Finals, Two Indian pairs In Table Tennis Mixed Doubles

टेबल टेनिस और कैनो स्प्रिंट में भारत को एशियन गेम्स में सफलताएं (X/SAIMedia)

उधर, कैनो स्प्रिंट में भारत की पार्वती गीता और फेरेम्बम सोनिया देवी ने हीट A में 2:02.538 के समय के साथ महिलाओं की कयाक डबल 500 मीटर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया; वे लीडर्स से 14.820 सेकंड पीछे रहीं। टॉप तीन नावें सीधे फाइनल A में पहुंचीं।

End of Feed