Asian Games Hockey: नई शुरुआत करेगी भारतीय मेंस टीम, लय बरकरार रखना चाहेगी महिला टीम

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने पर दोनों भारतीय टीमों को लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेलों के लिए सीधा टिकट मिल जाएगा, इसलिए दोनों टीमों के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा है। भारतीय पुरुष टीम को नीदरलैंड और बेल्जियम में हाल ही में समाप्त हुए एफआईएच विश्व कप में आठवें स्थान पर रहने के बाद अपना मनोबल बढ़ाना होगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मेंस हॉकी टीम हाल ही में विश्व कप में मिली निराशा को भुलाकर एशियाई खेलों में रविवार से शुरू होने वाली हॉकी प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ेगी। जबकि महिला टीम भी स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी।

Hockey Asian Games

एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी। फोटो- हॉकी एशियन

End of Feed