Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की लगातार दूसरी बड़ी जीत, उज्बेकिस्तान के बाद अब इस टीम को दी 16-1 से पटखनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2023, 10:26 AM IST

Asian Games 2023 Hockey:भारीतय पुरुष हॉकी टीम का एशियन गेम्स में विजयी अभियान जारी है। मंगलवार को खेले गए एशियन गेम्स हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने सिंगापुर को पटखनी देकर बड़ी जीत हासिल की। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह की हैट्रिक गोल दागे। इसी जीत के साथ भारत 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है।

Asian Games 2023 Hockey: कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह की हैट्रिक के दम पर खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम ने एशियाई खेलों की पुरूष हॉकी स्पर्धा में मंगलवार को सिंगापुर को 16-1 से हराया। टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत ने उजबेकिस्तान को 16-0 से मात दी थी। टोक्यो ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल विजेता दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत के लिये यह एक बार फिर बेमेल मुकाबला था, क्योंकि सिंगापुर विश्व रैंकिंग में 49वें स्थान पर है। भारत को अब पूल ए के अगले लीग मैच में 28 सितंबर को गत चैम्पियन जापान से खेलना है।

Asian Games 2023

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाफ। (फोटो- Hockey India Twitter)

भारत के लिये हरमनप्रीत ने चार (24वां, 39वां, 40वां, 42वां मिनट) , मनदीप ने तीन (12वां, 30वां और 51वां) , वरूण कुमार ने दो (55वें मिनट में), अभिषेक ने दो (51वां और 52वां) वी एस प्रसाद (23वां), गुरजंत सिंह (22वां) , ललित उपाध्याय (16वां), शमशेर सिंह (38वां) और मनप्रीत सिंह (37वां) ने गोल दागे । सिंगापुर के लिये एकमात्र गोल मोहम्मद जकी बिन जुल्करनैन ने 53वें मिनट में दागा। भारत ने धीमी शुरूआत की लेकिन गेंद पर नियंत्रण में बाजी मारी। पूरा खेल सिंगापुर के सर्कल में हुआ और भारतीय गोलकीपर एक बार फिर मूक दर्शक बने रहे। भारत को छठे मिनट में गोल करने का मौका मिला लेकिन सुखजीत सिंह के शॉट को सिंगापुर के गोलकीपर सैंड्रान गुगान ने बचा लिया।

End of Feed