Asian Games 2023, Archery: भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने एशियाड स्वर्ण अपने नाम किया

  • Agency by: भाषा
  • Updated Oct 5, 2023, 02:46 PM IST

Asian Games 2023, Archery: भारत की महिला तीरंदाजी कंपाउंड टीम ने स्वर्ण पदक हासिल करके देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए गुरुवार को यहां रोमाचंक फाइनल में चीनी ताइपे को एक अंक से हराकर एशियाई खेलों की तीरंदाजी प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया।

भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए गुरुवार को यहां रोमाचंक फाइनल में चीनी ताइपे को एक अंक से हराकर एशियाई खेलों की तीरंदाजी प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया। ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर की शीर्ष वरीय गत विश्व चैंपियन टीम ने फाइनल में अंतिम चरण में 60 में से 60 अंक के परफेक्ट स्कोर के साथ चीनी ताइपे की तीसरी वरीय जोड़ी को 230-229 से हराया।

India women compound team win Gold Medal in Asian Games 2023 Archery

भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने जीता गोल्ड मेडल

भारत का मौजूदा खेलों का तीरंदाजी में यह दूसरा स्वर्ण और कुल पांचवां पदक है। बुधवार को ज्योति और ओजस देवताले ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। भारत का एशियाई खेलों की तीरंदाजी प्रतियोगिता में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। देश ने पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इंचियोन में 2014 में किया था जब उसने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था।

End of Feed