नई दिल्ली: एशियाई खेल चैम्पियन भारत एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में 27 अक्टूबर को बांग्लादेश से खेलेगा। टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम और मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पर खेला जायेगा। जालंधर में 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक लीग चरण के मैच होंगे। वहीं मोहाली में चार नवंबर को सेमीफाइनल खेले जायेंगे जबकि फाइनल और कांस्य पदक का मैच पांच नवंबर को होगा। टूर्नामेंट में गत चैम्पियन भारत, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और बांग्लादेश खेलेंगे।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 शेड्यूल (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Verified)
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी-2026 कार्यक्रम
शियाई चैम्पियंस ट्रॉफी
राउंड रॉबिन आधार पर होंगे लीग मैच
हर टीम राउंड रॉबिन लीग चरण में एक दूसरे के खिलाफ खेलेगी और शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। बांग्लादेश के बाद भारत 29 अक्टूबर को चीन से, 30 अक्टूबर को जापान, एक नवंबर को मलेशिया और दो नवंबर को कोरिया से खेलेगा । सभी मैच शाम सात बजे से खेले जायेंगे। टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम भारत ने पांच बार (2011, 2016, 2018, 2023, 2024) खिताब जीता है।
