अश्मिता ने कोरिया मास्टर्स में रचा इतिहास, चीनी खिलाड़ी को हराकर जीता अपना पहला BWF टूर का खिताब

भारत की अश्मिता चालिहा ने रविवार को कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में चीन की चौथी वरीयता प्राप्त हान कियान शी के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करते हुए अपना पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीता। असम की 26 वर्षीय खिलाड़ी ने धीमी शुरुआत और एक चुनौतीपूर्ण निर्णायक गेम से उबरते हुए यादगार जीत हासिल की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की अश्मिता चालिहा ने रविवार को कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में चीन की चौथी वरीयता प्राप्त हान कियान शी के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करते हुए अपना पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीता। असम की 26 वर्षीय खिलाड़ी ने धीमी शुरुआत और एक चुनौतीपूर्ण निर्णायक गेम से उबरते हुए यादगार जीत हासिल की। उन्होंने पहला गेम हारने के बाद वापसी करते हुए 53 मिनट तक चले खिताबी मुकाबले में दुनिया की 35वें नंबर की खिलाड़ी हान को 14-21, 21-14, 21-14 से हराया।

Ashmita

अस्मिता ने जीता BWF टूर का खिताब। फोटो- सोशल मीडिया

अश्मिता की जीत भारतीयों के लिए लगातार BWF वर्ल्ड टूर फाइनल में सफलता का प्रतीक है। इससे पहले पिछले रविवार को तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन जीता था। भारतीय खिलाड़ी ने 3-0 की शुरुआत की और शुरुआती दौर में 9-5 की बढ़त बना ली थी, लेकिन हान ने शानदार वापसी की और स्कोर 11-11 पर बराबर हो गया। चीनी शटलर ने अपनी खेल की गति बढ़ाई और लगातार अंक हासिल करके मैच पर नियंत्रण बना लिया, जिससे उन्होंने आसानी से गेम अपने नाम कर लिया।

End of Feed