US Open: गांजे की स्मेल के बीच सबालेंका ने चौथे दौर में बनाई जगह, विलियम्स बहनों को डबल्स में मिली मात

आर्यना सबालेंका ने शुक्रवार को US ओपन में तीसरे राउंड की मुश्किल चुनौती को पार किया और कामिला राखिमोवा को 6-3, 6-4 से हराकर लगातार तीसरा खिताब जीतने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं। वहीं, डबल्स में विलियम्स बहनों को हार का सामना करना पड़ा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नंबर-1 सीड सबालेंका ने यूएस ओपन के तीसरे राउंड में कामिला राखिमोवा को 6-3, 6-4 से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। सबालेंका को दूसरे सेट में कड़ी टक्कर मिली, जो 54 मिनट तक चला। यह उनके पिछले पूरे मैच से एक मिनट ज्यादा था। 2012-14 में सेरेना विलियम्स के बाद लगातार तीन US ओपन खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनने की कोशिश कर रही सबालेंका का सामना राउंड ऑफ 16 में नंबर 15 सीड डायना श्नाइडर या टेलर टाउनसेंड से होगा।

Sabalenka Serena and Venus

सबालेंका जीतीं, विलियम्स बहनें यूएस ओपन से बाहर। फोटो- AP

न्यूयॉर्क के लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में खेले गए इस मैच में उस समय काफी नाटकीय स्थिति पैदा हो गई, जब आर्यना सबलेंका को स्टैंड से आ रही मारिजुआना की तेज गंध के बारे में चेयर अंपायर से शिकायत करने के बाद मैच को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। यह घटना कामिला रखिमोवा के खिलाफ मैच के तीसरे गेम के दौरान घटी। जब सबलेंका कोर्ट के साउथ छोर से सर्व करते हुए 30-0 से आगे थीं।

End of Feed