विश्व विजेता खिलाड़ियों के स्वागत में ब्यूनस आयर्स में लगा जाम, खिलाड़ियों को हैलीकॉप्टर से निकालने की आई नौबत

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 21, 2022, 11:20 AM IST

फीफा विश्व कप 2022 का खिताब जीतने के बाद स्वदेश लौटी अर्जेंटीना की टीम के स्वागत में राजधानी ब्यूनस आयर्स की सड़कों पर जाम लग गया। परेड रोकनी पड़ी और खिलाड़ियों को हैलीकॉप्टर से बाहर निकालना पड़ा।

ब्यूनस आयर्स: अर्जेंटीना की विश्वकप में 36 साल बाद दर्ज की गई जीत का जश्न मनाने और अपने चहेते खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए ब्यूनस आयर्स की सड़कों में लाखों लोग उतर गए जिससे हर तरफ जाम लग गया और खिलाड़ियों की परेड भी बीच में रोकनी पड़ी।

Argentina-FIFA-World-Champion-home-return

विक्ट्री परेड करती अर्जेंटीना की विश्व विजेता टीम( साभार AP)

लोगों के हाथों में झंडे थे,वे उत्साह में नाच गा रहे थे लेकिन उनकी संख्या इतनी अधिक थी कि उसके कारण खिलाड़ियों की खुली बस में परेड रोकनी पड़ी और उन्हें हेलीकॉप्टर में परेड करवानी पड़ी। अर्जेंटीना की सरकार ने इसे हवाई परेड की संज्ञा दी। राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज के प्रवक्ता गैब्रिएला सेरुती ने सोशल मीडिया पर लिखा,'विश्व चैंपियन पूरे मार्ग पर हेलीकॉप्टर से उड़ान भर रहे हैं क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण सड़क मार्ग से परेड जारी रखना असंभव था।'

End of Feed