अंकिता रैना को मिली मात, वैष्णवी की प्रेरणादायक जीत; भारत ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया

दिन की शुरुआत में भारत अंक तालिका में चौथे स्थान पर था। शीर्ष दो में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को कोरिया के खिलाफ 3-0 से जीत जरूरी थी। कप्तान विशाल उप्पल ने पहले एकल मैच में अपनी सबसे अनुभवी खिलाड़ी अंकिता को उतारा, लेकिन डेयोन ने यह मुकाबला जीत कर भारत की उम्मीद पर पानी फेर दिया।

नई दिल्ली, (भाषा)। अंकिता रैना की शनिवार को यहां डेयोन बैक से मिली हार के बाद भारत की बिली जीन किंग कप (BJKC) टेनिस टूर्नामेंट के विश्व ग्रुप के प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें खत्म हो गई थी, लेकिन वैष्णवी अडकर ने अपने से ऊंची रैंकिंग वाली सोह्युन पार्क पर शानदार जीत हासिल की जिससे मेजबान टीम ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से शिकस्त दी।

Ankita Raina

अंकिता रैना को मिली शिकस्त। फाइल फोटो

End of Feed