भारत की नई स्क्वैश सनसनी बनीं अनाहत सिंह, वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद बोलीं- नहीं हो रहा यकीन

Anahat Singh World Junior Squash Champion: विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं अनाहत सिंह ने कहा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा है, लग रहा है जैसे वह सपना देख रही हूैं।

Anahat Singh World Junior Squash Champion: भारत की नंबर एक महिला स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने इतिहास रच दिया है। 17 साल की अनाहत विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। ओंटारियो में खेले गए फाइनल में उन्होंने मिस्र की टॉप खिलाड़ी रुकय्या सलेम को सीधे सेटों में 11-3, 11-7, 11-9 से हराकर देश का नाम रोशन किया। वर्ल्ड रैंकिंग में 20वें नंबर की अनाहत के लिए यह जीत बेहद खास है। खिताब जीतने के बाद भावुक अनाहत ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा, लग रहा है जैसे सपना देख रही हूं।”

Anahat Singh (1)

अनाहत सिंह (फोटो साभार- anahatsingh13)

चार साल से हार रही थीं सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल

दिल्ली की इस युवा खिलाड़ी का जूनियर विश्व चैंपियनशिप से पुराना नाता रहा है। पिछले चार साल से वह सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो जाती थीं। अनाहत ने खुद बताया, “मैं हमेशा कहती थी कि यह टूर्नामेंट मेरे लिए अभिशाप है। मैं इसमें कभी अच्छा नहीं कर पाती थी।” लेकिन इस बार उन्होंने न सिर्फ उस 'अभिशाप' को तोड़ा, बल्कि गोल्ड मेडल के साथ वापसी की।यह जीत और भी अहम है क्योंकि यह अनाहत का जूनियर सर्किट में आखिरी साल था। उन्होंने कहा, “जूनियर स्तर पर यह मेरा आखिरी मौका था और मैं इसे किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहती थी। इसलिए मैंने हर मैच में अपना 100% दिया।”

End of Feed