Paris Olympics 2024: अमन सहरावत ने विनेश फोगाट से सीखा सबक, 10 घंटे में ऐसे घटाया 4.6 किलो वजन

Aman Sehrawat Weight: भारत के सबसे युवा ओलंपिक चैंपियन अमन सहरावत को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। दरअसल अमन का वजन भी ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले काफी ज्यादा बढ़ गया था लेकिन उन्होंने 10 घंटे जी तोड़ मेहनत की और अपने वैट को 4.6 किलो घटा लिया।

Aman Sehrawat Weight:अमन सेहरावत ने पेरिस में पुरुषों की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल श्रेणी में कांस्य पदक जीतकर व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बनकर इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज कराया। हालांकि ये करना इतना आसान नहीं था। कहते हैं कि कुछ पाने के लिये कुछ खोना पड़ता है और पेरिस ओलंपिक में भारत को कुश्ती का कांस्य पदक दिलाने वाले अमन सहरावत को 4 . 6 किलो वजन खोना पड़ा।

Aman Sehrawat lost 4.6 kg weight in ten hours to be eligible for playing bronze medal match

अमन सेहरावत (फोटो- PTI)

सेमीफाइनल में जापान के रेइ हिगुची से हारने के बाद अमन का वजन 61 . 5 किलो आया था । अब कांस्य पदक के प्लेआफ के लिये मैट पर उतरने से पहले उनके सामने वजन कम करने की चुनौती थी ।ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी अमन ने दस घंटे के भीतर 4 . 6 किलो वजन कम किया क्योंकि उन्हें 57 किलोवर्ग के मुकाबले में उतरना था।दूसरे दिन सुबह वजन किया गया तो कोच जगमंदर सिंह और वीरेंदर दहिया ने राहत की सांस ली क्योंकि अमन का वजन निर्धारित सीमा के भीतर आया।

End of Feed