Shooting World Cup: पदक से चूके भारत के स्टार शूटर ऐश्वर्य प्रताप और नीरज कुमार

Shooting World Cup: रविवार को हुए फाइनल में विश्व चैंपियनशिप के रजत विजेता ऐश्वर्य और एशियाई चैंपियनशिप के रजत विजेता नीरज दोनों ने जगह बनाई, लेकिन क्वालीफिकेशन वाली लय बरकरार नहीं रख सके।

Shooting World Cup: भारत के दो स्टार राइफल निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार ISSF विश्व कप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में पहुंचने के बाद भी पदक नहीं जीत सके। इसी के साथ भारत का खाता अभी भी सिर्फ एक रजत पदक पर अटका है और वह मेडल टेबल में संयुक्त सातवें स्थान पर है। रविवार को हुए फाइनल में विश्व चैंपियनशिप के रजत विजेता ऐश्वर्य और एशियाई चैंपियनशिप के रजत विजेता नीरज दोनों ने जगह बनाई, लेकिन क्वालीफिकेशन वाली लय बरकरार नहीं रख सके।

Shooting

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- aishwary_ind)

भारत के खाते में जुड़ी निराशा

ऐश्वर्य 314.3 अंक के साथ छठे और नीरज 303.4 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहे। इस तरह भारत के खाते में एक और निराशा जुड़ गई।क्वालीफिकेशन में नीरज ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 595 अंक बनाकर दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर किया। वह चीन के ओलंपिक चैंपियन झांग चांगहोंग के बराबर अंक पर थे, लेकिन काउंटबैक में दूसरे स्थान पर रहे। ऐश्वर्य ने 589 अंक के साथ आठवां स्थान हासिल कर मुश्किल से फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में चीन के झांग ने तूफानी प्रदर्शन किया और 363 अंक का नया विश्व रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण अपने नाम किया। हंगरी के इस्तवान पेनी ने रजत और व्यक्तिगत तटस्थ खिलाड़ी मतवेई पोटापोव ने कांस्य जीता।

End of Feed