एआईएफएफ ने कहा अगले सप्ताह होगी आईएसएल को तारीख की घोषणा

एआईएफएफ ने शनिवार को कहा कि इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2025-26 सत्र की शुरुआत की तारीख अगले सप्ताह घोषित की जाएगी।

नई दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शनिवार को कहा कि इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2025-26 सत्र की शुरुआत की तारीख अगले सप्ताह घोषित की जाएगी। यह घोषणा उस समन्वय समिति की रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद की जाएगी जिसे इस मामले की समीक्षा के लिए गठित किया गया था।

ISL winner

इंडियन सुपर लीग 2024-25 की विजेता

एआईएफएफ ने शनिवार को आपात समिति की बैठक के बाद कहा कि शीर्ष स्तरीय लीग का आयोजन किया जाएगा, हालांकि क्लबों ने पहले कुछ मुद्दे उठाए थे। यह भी पता चला है कि एआईएफएफ आईएसएल की शुरुआत 15 फरवरी से करने का प्रस्ताव रख सकता है। 2025-26 सत्र में देरी पूर्व व्यावसायिक अधिकार धारक एफएसडीएल के साथ ‘मास्टर राइट्स एग्रीमेंट’ (एमआरए) आठ दिसंबर को समाप्त होने के कारण हुई।

End of Feed