AIFF ने U20 महिला एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय टीम के लिए खोला खजाना

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने रविवार को 19 साल बाद एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम के लिए नकद ईनाम का ऐलान किया है।

नई दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रविवार को अंडर-20 महिला टीम को 2006 के बाद पहली बार एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने पर 25,000 डॉलर की नकद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। अंडर-20 महिला टीम सात अंक के साथ ग्रुप डी में शीर्ष पर रही और रविवार को यंगून में मेजबान म्यांमार पर 1-0 की जीत के साथ अपने अभियान का समापन किया।

India U20 Women team

एशियाई कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम(फोटो क्रेडिट @AllIndiaFtbl X)


पूजा ने 27वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। टीम ने इससे पहले इंडोनेशिया के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला था और तुर्कमेनिस्तान को 7-0 से हराया था। भारत ने क्वालीफायर में एक भी गोल नहीं खाया। एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप 2026 का आयोजन अप्रैल 2026 में थाईलैंड में होना है।

End of Feed