Olympic Qualifiers: ओलंपिक क्वालीफायर के लिए भारतीय फुटबॉल महासंघ ने घोषित की टीम, इन खिलाड़ियों को मौका

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 24, 2023, 10:31 PM IST

Olympic Qualifiers, Indian womens football: पेरिस ओलंपिक अगले साल यानी 2024 में होना है। इसको लेकर भारत सहित अन्य चयनित देशों के खिलाड़ी तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे दौर के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान किया है। आइए जानते हैं कि टीम में किन खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

Olympic Qualifiers, Indian womens football: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने इस साल होने वाले एएफसी महिला ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे दौर की टीम के चयन के लिए सोमवार को राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा लेने वाली 34 खिलाड़ियों की घोषणा की। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने किर्गिस्तान को 5-0 और 4-0 से हराकर ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे दौर में जगह बनाई।

Olympic Qualifiers, Indian womens football

भारतीय महिला फुटबॉल टीम के चयनित खिलाड़ी। (फोटो- IANS Twitter)

भारत ताशकंद में होने वाले एएफसी महिला ओलंपिक क्वालीफायर के ग्रुप सी में 26 अक्टूबर को जापान, 29 अक्टूबर को वियतनाम और एक अक्टूबर को मेजबान उज्बेकिस्तान से भिड़ेगा। शिविर भुवनेश्वर में 30 जुलाई से शुरू होगा।

End of Feed