ग्लासगो में अहमदाबाद को मिलेगा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का जिम्मा, समापन समारोह में होगा होस्ट बैटन और ध्वज का हस्तांतरण

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन के साथ ही अहमदाबाद 2030 के लिए मेजबानी की औपचारिक जिम्मेदारी संभालने जा रहा है। हैंडओवर समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज और होस्ट बैटन अहमदाबाद को सौंपा जाएगा।

Ahmedabad 2030 Commonwealth Games: ग्लासगो में आयोजित 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन समारोह के साथ ही अहमदाबाद आधिकारिक रूप से 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की जिम्मेदारी संभाल लेगा। रविवार को आयोजित होने वाले हैंडओवर समारोह में होस्ट बैटन और कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज औपचारिक रूप से अहमदाबाद को सौंपा जाएगा। इसी के साथ 2030 खेलों की मेजबानी की दिशा में अहमदाबाद की आधिकारिक यात्रा शुरू होगी। साल 2030 का आयोजन कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। इसी वर्ष कॉमनवेल्थ गेम्स अपने 100 वर्ष पूरे करेंगे। इन खेलों का पहला आयोजन 1930 में कनाडा के हैमिल्टन शहर में हुआ था। शताब्दी वर्ष के इस विशेष आयोजन की तैयारियों में गुजरात सरकार और अहमदाबाद शहर पहले से जुटे हुए हैं।

Ahmedabad 2030 Commonwealth Games

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी

ग्लासगो में मौजूद हैं हर्ष संघवी

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी इन दिनों ग्लासगो में मौजूद हैं। समापन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अहमदाबाद का स्वागत अगले मेजबान शहर के रूप में किया जाएगा। इस दौरान आयोजित हैंडओवर समारोह में मेजबानी का प्रतीक होस्ट बैटन और कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा। ग्लासगो के दर्शकों को इस समारोह के दौरान 'अहमदाबाद 2030' की पहली झलक भी देखने को मिलेगी। विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत और खासतौर पर गुजरात की सांस्कृतिक पहचान को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।

End of Feed