कर्नाटक पिकलबॉल एसोसिएशन ने IPA नेशनल्स से पहले शुरू किया PRO40 टूर्नामेंट

KPA PRO40 Tournament: कर्नाटक पिकलबॉल एसोसिएशन (KPA) ने व्हाइटफील्ड में अपना पहला प्रो40 पिकलबॉल टूर्नामेंट शुरू किया, जिसका उद्देश्य राज्य भर में शीर्ष प्रतिभाओं की खोज और उन्हें समर्थन देना है। आईपीए के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह भुल्लर ने इस पहल की सराहना की। उनका मानना है कि इसे अन्य राज्यों में भी विस्तारित किया जा सकता है।

KPA PRO40 Tournament: कर्नाटक पिकलबॉल एसोसिएशन (KPA) ने भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन (IPA) के तत्वाधान में शनिवार (9 अगस्त) को अपने पहले PRO40 पिकलबॉल टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत की है। यह ऐतिहासिक आयोजन बेंगलुरु के गोरली, व्हाइटफील्ड में हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य पूरे राज्य में छिपी हुई प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें निखारना है और राष्ट्रीय स्तर के लिए पूरी तरह से तैयार करना है।

KPA PR040

(बाएं से दाएं): मसूद मोहम्मद (केपीए के कोषाध्यक्ष), बज़म जसीम (केपीए के सचिव), सूर्यवीर सिंह भुल्लर (आईपीए अध्यक्ष), श्री हर्षा (केपीए के अध्यक्ष), उज्ज्वल मुखिया (केपीए के उपाध्यक्ष), और प्रवृथ बी एच (केपीए अधिकारी) कार्यक्रम के शुभारंभ पर।

IPA ने सराहा KPA का कदम

इस कार्यक्रम में इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुर्यवीर सिंह भुल्लर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि 'PRO40 एक बेहतरीन कॉन्सेप्ट है, जिसे भारत के अन्य राज्यों में भी लागू किया जा सकता है।' उन्होंने इसे पिकलबॉल के भविष्य के लिए एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम बताया।

End of Feed