एएफसी चैंपियंस लीग टू क्वालीफायर में ईस्ट बंगाल को मिलेगी कड़ी चुनौती, अल अरबी से होगा सामना

इंडियन सुपर लीग के मौजूदा चैंपियन ईस्ट बंगाल को बुधवार को एएफसी चैंपियंस लीग टू के प्रारंभिक चरण के एकमात्र नॉक-आउट मुकाबले में कुवैत की लीग के उपविजेता अल अरबी एससी की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। डूरंड कप के पहले मैच में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान से 0-1 से हारने वाली ईस्ट बंगाल के लिए अल अरबी से पार पाना आसान नहीं होगा।

कोलकाता, (भाषा)। इंडियन सुपर लीग के मौजूदा चैंपियन ईस्ट बंगाल को बुधवार को एएफसी चैंपियंस लीग टू के प्रारंभिक चरण के एकमात्र नॉक-आउट मुकाबले में कुवैत की लीग के उपविजेता अल अरबी एससी की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। मैच 12 अगस्त को खेला जाएगा। यह पश्चिमी क्षेत्र में एकल चरण का क्वालीफायर मैच होगा, जिसमें एफसी गोवा बुधवार को प्रारंभिक चरण के दूसरे मुकाबले में तुर्कमेनिस्तान की टीम एफके अर्काडाग का सामना उसके घरेलू मैदान पर करेगा।

East Bengal FC Vs Al Arabi SC

ईस्ट बंगाल एफसी का सामना अल अरबी एससी से। फोटो- सोशल मीडिया

इन दोनों मैचों के विजेता बहरीन के अल-खालदिया और ओमान के अल-नाहदा के साथ ग्रुप चरण के ड्रॉ के लिए पॉट चार में शामिल होंगे। इसके लिए ड्रॉ 18 अगस्त को कुआलालंपुर में डाले जाएंगे। पश्चिमी क्षेत्र के ग्रुप चरण में चार पॉट में विभाजित 16, जबकि पूर्वी क्षेत्र में भी चार पॉट में 16 टीमें होंगी। ड्रॉ के जरिए ग्रुप चरण के मुकाबलों का निर्धारण किया जाएगा। डूरंड कप के पहले मैच में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान से 0-1 से हारने वाली ईस्ट बंगाल के लिए अल अरबी से पार पाना आसान नहीं होगा।

End of Feed