National Sports Awards: अचंता शरत कमल को खेल रत्न से सम्मानित किया गया

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 30, 2022, 11:24 PM IST

Achantha Sharath Kamal honored with Khel Ratna award: टेबल टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी अचंता शरत कमल को बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया। 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • अचंता शरत कमल को खेल रत्‍न पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया
  • अविनाश साबले सहित 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया
  • शरत कमल मनिका बत्रा के बाद खेल रत्न पाने वाले दूसरे टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं

नई दिल्ली: टेबल टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी अचंता शरत कमल को बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया। शरत खेल रत्न हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे जबकि बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय, महिला मुक्केबाज निकहत जरीन, ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ियों एल्धोस पॉल और अविनाश साबले सहित 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

sharath

अचंता शरत कमल

एक विशेष समारोह में पिछले कुछ वर्षों में भारतीय खेलों के शीर्ष खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। यह आयोजन पारंपरिक रूप से हर साल 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है, लेकिन पिछले साल भी यह कार्यक्रम किसी अन्य तारीख पर आयोजित किया गया था। समारोह का मुख्य आकर्षण शरत थे, जिन्होंने दरबार हॉल में मौजूद चुनिंदा गणमान्य व्यक्तियों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अपना खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त किया।

End of Feed