भारतीय ओलंपिक संघ के सीईओ ने बताया, ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के लिए कितना बड़ा होगा भारतीय दल

भारतीय ओलंपिक संघ के सीईओ रघुराम अय्यर ने बताया है कि 23 जुलाई से दो अगस्त तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल कितना बड़ा होगा।

नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के सीईओ रघुराम अय्यर ने शुक्रवार को कहा कि जुलाई-अगस्त में होने वाले सीमित स्तर के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व 125 से 130 खिलाड़ी करेंगे जो आठ सामान्य खिलाड़ियों के खेलों और चार पैरा खेलों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संस्था किसी भी तरह के चयन विवाद से दूर रहेगी।

Commonwealth Games 2026

राष्ट्रमंडल खेल 2026 लोगो

23 जुलाई से दो अगस्त तक होगा आयोजन

End of Feed