Yogini Ekadashi 2025 Date, Puja Vidhi: जून में कब है योगिनी एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Yogini Ekadashi 2025 Date, Puja Vidhi: योगिनी एकादशी का व्रत आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है जो भगवान विष्णु को समर्पित है। इस व्रत के जेट को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन है। आप यहां से योगिनी एकादशी की सही तिथि और पूजा विधि जान सकते हैं।

Yogini Ekadashi 2025 Date, Puja Vidhi: आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को धर्मग्रंथों में योगिनी एकादशी कहा गया है। कहते हैं जो लोग योगिनी एकादशी का व्रत रखते हैं, उन्हें 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना फल मिलता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, भगवान विष्णु और पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं। अगर आपको योगिनी एकादशी की तिथि को लेकर कोई भी कंफ्यूजन है तो आप यहां से डेट देख सकते हैं। साथ ही आपको यहां पूजा विधि भी देखने को मिलेगी।

yogini ekadashi 2025 date and puja vidhi in hindi

कब है योगिनी एकादशी?

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2025 में योगिनी एकादशी 21 जून, शनिवार को मनाया जाएगा। एकादशी तिथि सुबह 7 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी, वहीं 22 जून रविवार को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर खत्म होगी। उदया तिथि के नियम अनुसार, व्रत 21 जून को रखा जाएगा।

End of Feed