Rajasthan Nathdwara News: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद राजस्थान में एक बड़ा और नया आयाम स्थापित होने जा रहा है। यहां राजसमन्द जिले के नाथद्वारा में भगवान शिव की सबसे ऊंची और बड़ी प्रतिमा का अनावरण होने जा रहा है। जानकारी अनुसार ये अनावरण 6 नवंबर को रामकथा वाचक मुरारी बापू द्वारा किया जाएगा। बता यें ये विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा होगी। नाथद्वारा में 351 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण महोत्सव 29 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक चलेगा।
नाथद्वारा में 351 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण महोत्सव 29 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक चलेगा।
351 फीट ऊंची है ये प्रतिमा: नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनी ये विशालकाय प्रतिमा करीब 20 किलोमीटर दूर से ही नजर आने लग जाती है। विशेष लाइटिंग के जरिए रात के समय शिव की इस प्रतिमा का भव्य रूप दिखाई देता है। 351 फीट ऊंची इस प्रतिमा के अंदर सबसे ऊपरी हिस्से में जाने के लिए 4 लिफ्ट और तीन सीढ़ियां बनाई गई हैं। इसके अंदर ऐसा हॉल है जहां 400 लोग आसानी से बैठ सकते हैं।
भगवान शिव शंकर के कंधे से दिखेंगी अरावली की पहाड़ियां: भगवान शिव की इस प्रतिमा के अभिषेक के लिए 2 बड़े तालाब बनाए गए हैं। प्रतिमा में 280 फीट तक लिफ्ट लगाई गई है। इस लिफ्ट से भगवान शिव के कंधे से श्रद्धालु अरावली की पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे। ये एक मात्र ऐसी प्रतिमा है जिसमें लिफ्ट, सीढ़ियां, लोगों के बैठने के लिए हॉल बनाया गया है।
29 अक्टूबर से शुरू होगा शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम' का लोकार्पण महोत्सव: इस महोत्सव के दौरान रोजाना करीब 50 से 60 हजार श्रद्धालु मुरारी बापू की कथा सुनने के लिए एकत्रित होंगे। जानकारी के मुताबिक इस भव्य महोत्सव में 9 दिन तक धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रहेगी। इस महोत्सव के दौरान बापू के व्यासपीठ का नजारा भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेगा। प्रतिदिन यहां एक लाख लोग भोजन प्रसाद ग्रहण करेंगे।
