Friday ka Shubh Rang: आर्थिक समस्या से चाहिए निवारण तो शुक्रवार को पहने इस रंग के कपड़े, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Friday Colour Name (Shukrawar ke Shubh Rang): मां लक्ष्मी की कृपा के लिए शुक्रवार को कुछ खास उपाय कर सकते हैं। सबसे आसान तरीका है कि आप मां लक्ष्मी का पसंदीदा रंग रहनें। शुक्रवार को लक्ष्मी माता का दिन माना जाता है तो इस दिन ये रंग पहनना आपकी किस्मत का ताला खोल सकता है।

Friday Colour Name (Shukrawar ke Shubh Rang): रंगों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह नक्षत्रों को शांत और खुशहाल जीवन के लिए हर दिन सही रंग के कपड़े पहनना बेहद जरूरी है। शास्त्रों में हर दिन के लिए विशेष रंग के कपड़े पहनने के बारे में बताया भी गया है। दरअसल, शुक्रवार का दिन सुख, समृद्धि और वैभव की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। वहीं, इस खास दिन का संबंध शुक्र ग्रह से भी है। ऐसे में माता लक्ष्मी की कृपा और शुक्र ग्रह के दोषों से बचने के लिए आज कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए यह जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं - इस दिन आपको किस रंग के कपड़े पहनने हैं और इसके क्या फायदे हो सकते हैं।

friday ka shubh rang

शुक्रवार को पहनें ये रंग

शुक्रवार को पहनें ये रंग

शुक्रवार को सुख और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी का दिन माना जाता हैं। जो लोग इनका आदर नहीं करते हैं, उनसे माता बहुत जल्दी रूठ जाती हैं। दरअसल, माता लक्ष्मी को गुलाबी रंग बहुत प्रिय है। ऐसे में अगर आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं या माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार को गुलाबी रंग के कपड़े पहने चाहिए। इससे भाग्य में भी वृद्धि होती है।

End of Feed