Solar Eclipse 2026: दो महीने बाद लगेगा 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, आकाश में दिखेगा गोल्डन रिंग का अद्भुत नजारा

Solar Eclipse In February 2026 (2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब है): साल 2026 में दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। इनमें से पहला फरवरी के महीने में लगेगा। यहां जानें कि फरवरी 2026 में सूर्य ग्रहण कब लगेगा, फरवरी 2026 का सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं - आदि की जानकारी।

Solar Eclipse In February 2026 (2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब है): फरवरी 2026 में ही नए साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि होगी। 17 फरवरी 2026 को लगने वाले सूर्य ग्रहण पर आसमान में रिंग ऑफ फायर भी नजर आएगी। यानी चंद्रमा ग्रहण के दौरान सूर्य के केन्द्र को कवर कर लेगा और इस दौरान सूर्य के किनारे ही नजर आएंगे।

solar eclipse In February 2026 date in india

2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब है (Pic: Canva)

फरवरी सूर्य ग्रहण 2026 डेट

फरवरी 2026 में सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को मंगलवार के दिन दिखेगा। यह ग्रहण ऐनुलर सोलर ईक्लिप्स होगा। यानी चंद्रमा सूर्य के केन्द्र को पूरी तरह ढंकने देगा, इसलिए सूर्य के किनारे सुनहरी रिंग की तरह नजर आएंगे। हालांकि यह दृश्य बस अंटार्कटिका में स्पष्ट रूप से नजर आएगी। वहीं दक्षिणी अफ्रीका, मेडागास्कर और दक्षिणी दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों से आंशिक रूप में दिखेगा।

End of Feed