Ayodhya Ram Mandir: जानिए क्या होता है गर्भ गृह, जंहा राम मंदिर में विराजेंगे प्रभु श्री राम

Ayodhya Ram Mandir Grabh Grah: 22 जनवरी को अयोध्या में स्थित रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस दिन प्रभु श्री राम रामलला मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं क्या होता है गृभ ग्रह।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोर शोर से चल रही है। 22 जनवरी 2024 को सोमवार के दिन रामलला गर्भ गृह में विराजमान होंगे। रामलला के मंदिर के गृभ ग्रह में मैसूर (कर्नाटक) के मूर्तिकार अरुण योगीराज के द्वारा बनाई गई बाल राम की प्रतिमा स्थापित होगी। 22 जनवरी का लोगों में बेसब्री से इंतजार है। इस दिन मंदिर के लिए हर जगह से अलग- अलग तरह के उपहार आ रहे हैं। लोगों में राम मंदिर का उत्साह देखते ही बन रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं ग़भ ग्रह के बारे में। क्या होता है गृभ ग्रह।

Ayodhya Ram Mandir Grabh Grah

गर्भ गृह क्या होता है (what is Grab Grah)

मंदिर के अंदर गृभ ग्रह वह स्थान होता है। जहां भगवान की प्रतिमा स्थापित की जाती है। ये स्थान मंदिर के पूरे अंदर होता है। जहां रोशनी का प्रवेश ज्यादा नहीं होता है। गर्भ गृह में खिड़कियां नहीं होती हैं। गर्भ गृह मंदिर का सबसे एकांत स्थान माना गया है। जहां भगवान को एकांत में स्थापित किया जाता है। अधिकतक मंदिर के गृभ ग्रह के भीतर भक्तों को जानें की अनुमति नहीं होती है। ऐसा माना जाता है कि गृभ ग्रह में प्रवेश करने से वो स्थान अपवित्र हो जाता है। भगवान गर्भगृह को हृदय की गुफा में रहने वाला बताया गया है। आपने देखा होगा कि प्रत्येक मंदिर में गृभ ग्रह के दरवाजे छोटे होते हैं।गर्भ गृह एक बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र स्थान है जहां नियमों के अनुसार भगवान की पूजा की जाती है। भगवान को सजाने से लेकर स्नान कराने तक की सभी प्रक्रियाएं इसी स्थान पर की जाती हैं।

राम मंदिर गृभ ग्रह (Ayodhya Ram Mandir Grab Grah)

राम मंदिर के गृभ ग्रह में 18 जनवरी को राम जी की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। वहीं प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होगा। राम मंदिर के गर्भगृह में सोने के दरवाजे लगाए गए हैं। गर्भगृह के दरवाजे पर खूबसूरत विष्णु कमल, स्वागत की प्रणाम मुद्रा में देवी चित्र अंकित है। गर्भगृह में विराजित होने वाली रामलला की मूर्ति श्यामल रंग से बनाई गई हैं। इसमें राम जी के पांच वर्ष की आयु वाली छवि होगी। गर्भगृह में सिर्फ 1 दरवाजा होगा। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगेंगे

End of Feed