Weekly Horoscope (23 March To 29 March 2026): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है मार्च का ये हफ्ता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल यहां

Weekly Horoscope (23 March To 29 March 2026): मार्च का ये आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां 23 मार्च से 29 मार्च तक का साप्ताहिक राशिफल मौजूद है।

Weekly Horoscope (23 March To 29 March 2026): इस सप्ताह ग्रहों का गोचर- इस सप्ताह चन्द्रमा वृष, गुरु मिथुन, केतु सिंह, राहु, मंगल व बुध कुंभ राशि में, सूर्य, शुक्र व शनि मीन में गोचर कर रहे हैं। नवरात्र चल रहा है। माता दुर्गा जी की उपासना का सप्ताह है। इस सप्ताह विगत की गलतियों की पुनरावृत्ति के संशोधन व आगत दिनों की योजनाओं को लिखने व उस पर आगे कार्य करने का है। सफल व्यक्ति अपनी जीवन प्लानिंग लिखता है व समय समय पर चेक करता है। प्रतिदिन दुर्गासप्तशती का पाठ करें। माता भगवती भक्ति व श्रद्धा से प्रसन्न होती हैं। सात्विक भोजन करें। व्रत रहना बहुत अच्छी बात है।जो जातक व्रत नहीं रह पाते वह सुबह- शाम पूजा पाठ करें। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं। घर पर माता-पिता का सम्मान करें।

साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक (pc: canva)

साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च 2026 तक-

1) मेष- इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। तृतीय गुरु शुभ रहेंगे। जाँब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद जाँब व व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। धनु व मीन राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बुधवार व शनिवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन दुर्गासप्तशती का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत- 80%

End of Feed