Weekly Horoscope (12 October To 18 October 2025): मेष से मीन राशि तक, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है ये हफ्ता? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope (12 October To 18 October 2025): इस सप्ताह 17 अक्टूबर के बाद सूर्य सप्तम राशि तुला में जाकर आर्थिक समृद्धि के मार्ग प्रशस्त करेंगे। मेष राशि के जातक अगर मीडिया में जॉब कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। मिथुन राशि वाले श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करे। तुला राशि वालों को स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल यहां।

Weekly Horoscope (12 October To 18 October 2025): सूर्य, शुक्र कन्या राशि में, मङ्गल बुध तुला, राहु कुम्भ, शनि मीन, गुरु चन्द्रमा मिथुन, केतु सिंह, सूर्य शुक्र कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करके एक माह इस राशि में रहेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करते रहते हैं। इस सप्ताह 17 अक्टूबर के बाद सूर्य सप्तम राशि तुला में जाकर आर्थिक समृद्धि के मार्ग प्रशस्त करेंगे। इस वीक मेष व कर्क राशि के लोग जाँब व बिजनेस में प्रोग्रेस करेंगे। श्री सूक्त के ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का पाठ करना बहुत ही लाभकारी होगा। तुला व मकर के व्यक्ति रियल स्टेट में निवेश कर सकते हैं। राजनीति से सम्बद्ध जन पद की प्राप्ति कर सकते हैं। आइए अब जानते हैं सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल-

सप्ताहिक राशिफ़ल 12 से 18 अक्टूबर 2025 (pic credit: canva)

सप्ताहिक राशिफ़ल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक-

मेष

छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन के आगमन की संभावना रहेगी। मीडिया में जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। लव लाइफ में भी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।।

End of Feed