Weekly Horoscope In Hindi (30 October 2022 To 5 November 2022): सुजीत जी महाराज- इस सप्ताह के प्रारंभ में बुध, शुक्र, सूर्य व केतु तुला राशि में, शनि मकर, गुरु मीन, राहु मेष तथा मङ्गल मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा धनु राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह सिंह व तुला राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। मेष व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। सिंह व मीन के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। वृष व मीन राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--
Weekly Rashifal 2022: साप्ताहिक राशिफल 30 अक्टूबर 2022 से 5 नवंबर 2022 तक
मेष- इस सप्ताह जाँब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जाँब को लेकर रुके कार्य बनेंगे।मेष व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य गुरुवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें।
वृष-इस सप्ताह ज़मीन या मकान क्रय करने की सम्भावना है। बुधवार के बाद धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है। हरा व सफेद रंग शुभ है।सुंदरकांड पढ़ते रहें।मैनेजमेंट व आईटी जाँब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।मूंग का दान करें।
मिथुन- बुधवार के बाद व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है।सफेद व नीला रंग शुभ है। जाँब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं।प्रतिदिन श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। बुधवार को उड़द व गुड़ का दान करें।किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।
कर्क- मंगलवार के बाद मकर राशि के चन्द्रमा व मीन के गुरु अनुकूल रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन सात अन्न का दान करें। नारंगी व पीला रंग शुभ है।
सिंह-सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इस राशि से पँचम शुभ रहेंगे। गुरु सप्तम होकर इस सप्ताह मीडिया,आईटी व एजुकेशन जाँब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का मकर गोचर सोमवार से राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। गुरुवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन तिल का दान करते रहें।
कन्या- सूर्य द्वितीय तथा शनि पँचम रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चतुर्थ चन्द्रमा शुभ रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।व्यवसायमें कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
तुला-इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का इस राशि से तृतीय व सूर्य का इस राशि में गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व मंगल गोचर एजुकेशन,बैंकिंग व मीडिया जाँब में चन्द्रमा के कुंभ यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे।विष्णु जी जी की पूजा करते रहें। पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। हरा व नीला रंग शुभ है।
वृश्चिक- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा द्वितीय व शनि तृतीय गोचर में है। राशि स्वामी मंगल मिथुन का कल्याणकारी है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। मित्रों संग यात्रा हो सकती है।
धनु- गुरु चतुर्थ तथा सूर्य इसी राशि से एकादश हैं। द्वितीय शनि सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। सोमवार के बाद चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहकर जाँब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जाँब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों से लाभ है। लाल व नीला रंग शुभ है।
मकर- गुरु तृतीय,शनि इसी राशि में व चन्द्रमा सप्ताह के प्रथम दिन धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। दशम सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। खष्ठम मङ्गल अनुकूल हैं।सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। जाँब सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा।
कुम्भ-एकादश चन्द्रमा व शनि द्वादश शुभ हैं। इस सप्ताह जाँब में आशातीत सफलता मिलेगी। मंगलवार के बाद चन्द्रमा इसी राशि से दशम यानी कर्म भाव में शुभ होंगे। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जाँब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन को गाय को पालक खिलाएं।
मीन- सोमवार के बाद मकर का चन्द्रमा एकादश होकर शुभ है।गुरु अब इसी राशि में हैं। इस सप्ताह ज्यादा यात्रा से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। मिथुन के मङ्गल स्वास्थ्य सुख में प्रगति देंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है।राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस के बालकाण्ड का पाठ करें।
