Vrishchik Sankranti 2025: वृश्चिक संक्रांति आज, सूर्यदेव की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Vrishchik Sankranti 2025 Puja Muhurat, Puja Vidhi: आज यानी 16 नवंबर को वृश्चिक संक्रांति का शुभ दिन है। आज के दिन सूर्य देव की पूजा और दान का खास महत्व होता है। आज वृश्चिक संक्रांति की पूजा कितने बजे होगी और इसकी पूजा कैसे की जाती है, इसकी पूरी जानकारी यहां मौजूद है।

Vrishchik Sankranti 2025 Puja Muhurat, Puja Vidhi: जब सूर्य राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश करता है, तब उस दिन को वृश्चिक संक्रांति कहते हैं। यह सूर्य के धनु संक्रांति से ठीक पहले की संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव की उपासना, दान-पुण्य, स्नान और तप का विशेष महत्व होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार वृश्चिक संक्रांति छात्रों और शिक्षकों के लिए भी बहुत शुभ मानी जाती है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा अर्चना करने व कुछ खास उपाय करने से धन संबंधी समस्याओं का निवारण होता है और धन प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि होती है। तो आज वृश्चिक संक्रांति का ही खास दिन है। आज के दिन पूजा-पाठ और दान करना शुभ है। यहां से आप वृश्चिक संक्रांति की पूजा का शुभ मुहूर्त और साथ ही पूजा की विधि जान सकते हैं। वृश्चिक संक्रांति के मंत्र भी यहां बताए गए हैं।

Vrishchik Sankranti 2025 puja muhurat, puja vidhi in hindi

वृश्चिक संक्रांति 2025 (AI Generated)

वृश्चिक संक्रांति पूजा मुहूर्त-

  • वृश्चिक संक्रान्ति - 16 नवंबर 2025, रविवार
  • वृश्चिक संक्रान्ति पुण्य काल - 08:02 AM से 01:45 PM
  • वृश्चिक संक्रान्ति महा पुण्य काल - 11:58 AM से 01:45 PM
  • वृश्चिक संक्रान्ति का क्षण - 01:45 PM

End of Feed