Mohini Ekadashi 2023: सुख, ऐश्वर्य और संपन्नता देता है विष्णुसहस्रनाम का पाठ, एकादशी पर जरूर करें

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 1, 2023, 08:53 AM IST

Vishnu Sahasranamam In Hindi: आज मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2023) है। मान्यता अनुसार जो व्यक्ति इस एकादशी पर विष्णुसहस्रनाम का पाठ करता है उसे जीवन में सुख, ऐश्वर्य, संपन्नता, सफलता, आरोग्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Vishnu Sahasranamam In Hindi: हिंदू धर्म में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं जिन लोगों पर श्रीहरि विष्णु की कृपा बरसती है उन लोगों के जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। श्रीहरि भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि पाने के लिए विष्णुसहस्रनाम का पाठ बेहद फलदायी माना गया है। इस पाठ में भगवान के 1000 नामों (Vishnu 1000 Names) की महिमा का वर्णन है। मान्यता अनुसार विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से व्यक्ति को सुख, ऐश्वर्य, संपन्नता, सफलता, आरोग्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।

Vishnu Sahasranamam

सुख, ऐश्वर्य और संपन्नता देता है विष्णुसहस्रनाम का पाठ

धर्म ग्रंथों अनुसार एकादशी पर या गुरुवार के दिन अगर विष्णुसहस्रनाम या श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। इस पाठ को करने से कुंडली में बृहस्पति ग्रह भी मजबूत होता है। इस पाठ को करने से व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही तनाव से भी मुक्ति मिल जाती है। यहां देखिए विष्णु सहस्रनाम पाठ।

End of Feed