Vat Savitri Puja 2024 Date (वट सावित्री पूजा 2024): वट सावित्री पूजा साल में दो बार पड़ती है। एक बार ज्येष्ठ अमावस्या के दिन तो दूसरी बार पूर्णिमा के दिन। लेकिन इनमें से अमावस्या वाली वट सावित्री पूजा का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। ये व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस व्रत में बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। मान्यता है इस व्रत को करने से पति को अखंड जीवन का वरदान प्राप्त होता है साथ ही पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहता है। जानिए इस साल वट सावित्री पूजा कब है।
Vat Savitri Puja 2024 Date
वट सावित्री पूजा 2024 डेट और टाइम (Vat Savitri Puja 2024 Date And Time)
वट सावित्री पूजा 6 जून को है। पंचांग अनुसार वट सावित्री अमावस्या 5 जून की शाम 07 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर 6 जून की शाम 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगी।
वट सावित्री व्रत का महत्व (Vat Savitri Vrat Mahatva)
हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार प्राचीन काल में सावित्री नाम की एक महिला थी जिसकी निष्ठा और पतिव्रता धर्म से प्रसन्न होकर यमराज ने उसके मृत पति को जीवनदान दिया था। इसी वजह से कहा जाता है कि जो कोई भी महिला सही नियमों वट सावित्री का व्रत करती है उसके पति के जीवन पर कोई संकट नहीं आता है।
वट सावित्री व्रत पूजन विधि (Vat Savitri Vrat Puja Vidhi)
इस दिन सुबह स्नान करने के बाद सुहागिन महिलाएं वट यानि बरगद के पेड़ की विधि विधान पूजा करती हैं। इस पेड़ में भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश यानी त्रिदेवों का एक साथ वास माना जाता है। ऐसे में जब वट सावित्री व्रत के दिन इस पेड़ की पूजा होती है तो महिलाओं के पतियों को अखंड जीवन का वरदान प्राप्त होता है। महिलाएं इस दिन वट वृक्ष की परिक्रमा करती हैं और पेड़ के चारों तरफ रक्षा सूत्र बांधती हैं।
