Vastu Tips: धन जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। गृहस्थ जीवन में अर्थ का बहुत महत्व है। धन प्राप्ति का सम्बंध प्रारब्ध व कर्म से है। कर्ज एक प्रकार का तनाव है।व्यक्ति जब तक कर्ज चुकता नहीं कर देता तब तक तनाव में रहता है। कुंडली में द्वादश भाव कर्ज का होता है। कुंडली के दशम व एकादश भाव से है। नवम का मजबूत होना यह बताता है कि धन आसानी से या बहुत परिश्रम से आएगा।द्वादश भाव व्यय का है। हम कितना बचा लेते हैं, यह भी भाग्य है।यदि घर में रोग या कोई आपदा नहीं है तो धन व्यय नहीं होगा। आप जहां रहते हैं वहां का वास्तु भी आपको प्रभावित करता है।हम कुछ वास्तु उपायों से आय प्राप्ति के स्रोत में वृद्धि कर सकते हैं। व्यय कम कर सकते हैं। धन का निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ वास्तु टिप्स।
vastu upay
कर्ज से छुटकारा पाने के वास्तु टिप्स
- सर्वप्रथम घर में से बहुत ज्यादा तस्वीर हटाएं। श्री यंत्र व तिजोरी रखिये।घर के उत्तरी हिस्से में जो कि कुबेर का स्थान है,वहां तिजोरी बनवाइये उसमें चांदी के सिक्के,अन्य ज्वेलरी तथा रुपए रखिये।
- घर में दक्षिणवर्ती शंख पूजा घर में रखें।शंख में जल भरकर रखें। खाली शंख कर्ज देता है।
- शुक्र से धन का आगमन होता है।कुबेर से धन का व्यय कभी रोग व अन्य दैविक आपदाओं पर नहीं होता है। यही श्री यंत्र की मुख्य विशेषता है । यदि हम जो धन प्राप्त कर रहे हैं वह रोग पर न व्यय हो बल्कि उसका हम उवभोग व कुछ अंश दान कर सकें तो धन की वही सदगति है।
- घर में खूब सफाई हो। गंदगी से कर्ज आता है।
- कुबेर यंत्र को आग्नेय दिशा में कदापि मत स्थापित करें। इससे कर्ज बढ़ता है।
- घर के उत्तर पूर्व दिशा में किचेन से कर्ज बढ़ता है। वहां जल की व्यवस्था करें। वहां जल के लिए कोई टैंक रखें या छोटे पात्र में जल रखकर उसमें थोड़ा नमक डाल दें तो और बेहतर है,इससे कर्ज घटेगा।
- घर के किचेन में ही कोई एक सदस्य लकड़ी के आसन पर बैठकर भोजन करे इससे कर्ज धीरे धीरे समाप्त होता है।
- किचन गन्दा ना हो।
- घर में तुलसी का पेड़ अवश्य हो। तुलसी जी की नित्य पूजा होनी चाहिए।
- पश्चिम व साउथ का वेट ज्यादा हो तो धन का संतुलन बेहतर होगा। जिस घर के पूर्व का भार ज्यादा होता है,वहां कर्ज आता है।
- घर में नटराज की मूर्ति मत रखें।
