Vastu Tips 2023: नए साल से पहले घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, सारी नकारात्मकता हो जाएगी दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 06:47 PM IST

Vastu Tips 2023: घर पर रखी कुछ चीजें नकारात्मकता का कारण बन सकती हैं। इसलिए इन्हें बाहर कर देना ही उचित रहता है। अगर आप चाहते हैं नए साल में आपके घर पर सुख-समृद्धि बनी रहे तो नए साल से पहले कुछ नकारात्मक चीजों को घर से बाहर कर दें।

KEY HIGHLIGHTS
  • नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं कांटेदार पौधे
  • बंद पड़ी या खराब घड़ियों से कार्य में आती है बाधा
  • घर पर रखें साफ-सफाई मां लक्ष्मी का होगा वास

Vastu Tips For New Year 2023: नए साल की शुरुआत होने में अब कुछ ही समय बचा है। सभी लोग नए साल की तैयारियों में जुट गए हैं। हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसके घर पर सुख-समृद्धि और सकारात्मक वातावरण बना रहे। अगर आप भी ऐसा चाहते हैं तो नए साल से पहले कुछ नकारात्मक चीजों को घर से बाहर निकाल फेंके। नए साल के मौके पर कई लोग घर की साफ-सफाई करते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि जहां स्वच्छता होती है वहीं मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में नए साल की शुरुआत से पहले घर की साफ-सफाई के दौरान इन चीजों को बाहर निकाल फेंके। इससे घर पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा और मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेगी।

Vastu Tips (5).

नया साल शुरू होने से पहले हटा दें ये नकारात्मक चीजें

नए साल पहले इन चीजों का दिखाएं बाहर का रास्ता

कांटेदार पौधे

घर पर पेड़-पौधे लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। पेड़-पौधों को धार्मिक और वास्तु शास्त्र के दृष्टिकोण से भी शुभ माना गया है। इससे घर पर सकारात्मकता बढ़ती है। लेकिन भूलकर भी घर में कांटेदार पौधे नहीं होने चाहिए। अगर आपके घर, आंगन, बालकनी या कमरे में कांटेदार पौधे हैं तो इन्हें नए साल से पहले हटा दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर पर कांटेदार पौधे होते हैं वहां आर्थिक समस्याएं बनी रहती है।

End of Feed