Vastu Tips For Money Plant: मनी प्लांट का पौधा आमतौर पर कई घरों में पाया जाता है। माना जाता है कि जिस घर पर यह पौधा होता है वहां आर्थिक लाभ, सकारात्मकता और सुख-समृद्धि का विस्तार होता है। वास्तु शास्त्र में भी मनी प्लांट के पौधे को शुभ माना गया है। मनी प्लांट के पौधे को बरकत वाला पौधा कहा जाता है। मान्यता है कि जिस घऱ मनी प्लांट का पौधा लगा होता है वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती। लेकिन यदि आपके घर पर वास्तु के नियमों के अनुसार मनी प्लांट का पौधा नहीं लगाया गया है तो कभी-कभी इससे फायदे की जगह भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मनी प्लांट को लगाते समय वास्तु नियमों को ध्यान में रखें। जानते हैं मनी प्लांट का पौधा घर पर लगाते समय किन नियमों का पालन करना होता है जरूरी।
जानिए मनी प्लांट लगाने का सही तरीका
मनी प्लांट के जुड़े जरूरी नियम
- मनी प्लांट लत्तेदार पौधा होता है। यदि इसे किसी धागे या छड़ी आदि की सहायता न दी जाए तो इसके बेल जमीन को छूने लगते हैं। जमीन को छूती मनी प्लांट की पत्तियों को अशुभ माना जाता है। इससे घर की सुख-समृद्धि बाधित होती है। इसलिए मनी प्लांट के बेल को जमीन पर स्पर्श न होने दें।
- घर पर हरा-भरा मनी प्लांट का पौधा शुभता का प्रतीक होता है। इसलिए पीली पड़ गई या सूखी हुई पत्तियों को तुरंत हटा देना चाहिए। वरना इससे धन हानि हो सकती है।
- घर पर लगा हुआ मनी प्लांट भूलकर भी किसी अन्य व्यक्ति को नहीं देना चाहिए। साथ ही मनी प्लांट का पौधा किसी को गिफ्ट भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बरकत भी चली जाती है।
- मनी प्लांट लगाते समय दिशा का ध्यान रखें। वास्तु के अनुसार ईस्ट, वेस्ट और नॉर्थ ईस्ट दिशा में मनी प्लांट को नहीं लगाना चाहिए। इसके लिए साउथ ईस्ट दिशा को सबसे अच्छा माना गया है। साथ ही आप इसे आग्नेय दिशा में भी लगा सकते हैं।
- मनी प्लांट शुक्र ग्रह से संबंधित होता है। इसलिए इसे शुक्रवार के दिन लगाना सबसे अच्छा होता है। लेकिन शुक्रवार के दिन मनी प्लांट को तोड़ने या काटने से बचना चाहिए।
वास्तु नियम के अनुसार मनी प्लांट लगाने से न सिर्फ घर की नेगेटिविटी दूर होती है बल्कि यह आपकी किस्मत भी बदल सकती है और धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने लगता है।
