Varuthini Ekadashi Kab Hai: वरुथिनी एकादशी कब है अप्रैल 2026 में, जानें वैशाख माह की पहले एकादशी की सही डेट

Varuthini Ekadashi Kab Hai (वरूथिनी एकादशी 2026 डेट): हर साल वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को वरूथिनी एकादशी मनाया जाता है। यह व्रत भगवान भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां से आप जान सकते हैं अप्रैल के महीने में वरूथिनी एकादशी किस दिन मनाई जाएगी। वरूथिनी एकादशी की डेट जानें।

Varuthini Ekadashi Kab Hai (वरूथिनी एकादशी 2026 डेट): वरूथिनी एकादशी हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण व्रतों में से एक मानी जाती है। ये व्रत भगवान भगवान विष्णु को समर्पित होता है और हर साल वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। वरूथिनी का मतलब होता है रक्षा करने वाली यानी ऐसा व्रत जो व्यक्ति को दुखों, पापों और नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और पुराने पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन लोग सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। व्रत रखने वाले लोग दिनभर उपवास करते हैं और फलाहार लेते हैं। शाम को दीप जलाकर कथा सुनी जाती है और भगवान का ध्यान किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वरूथिनी एकादशी का व्रत करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है, दुर्भाग्य दूर होता है और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। यहां से आप वरूथिनी एकादशी की सही तिथि के बारे में जान सकते हैं।

अप्रैल 2026 में वरुथिनी एकादशी कब है? (AI Generated)

वरूथिनी एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि अप्रैल 13, 2026 को 1 बजकर 16 मिनट पर प्रारम्भ होकर 14 अप्रैल को 1 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, एकादशी का व्रत 14 अप्रैल को मनाया जाएगा।

End of Feed