Shukra Shani Dwidwadash Yog 2026: 4 अप्रैल 2026 की शाम 6 बजकर 13 मिनट पर शुक्र और शनि एक-दूसरे से 30 डिग्री की दूरी पर आ गए हैं। इस स्थिति से द्विद्वादश योग का निर्माण हुआ है। इस समय शुक्र मेष राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं। ज्योतिष के अनुसार यह योग कई राशियों के लिए संतुलित लेकिन खासतौर पर कुछ राशियों के लिए लाभ देने वाला माना जा रहा है।द्विद्वादश योग आमतौर पर खर्च और निवेश के बीच संतुलन बनाता है, लेकिन जब इसमें शुक्र (धन, सुख, वैभव) और शनि (कर्म, अनुशासन, स्थिरता) शामिल हों, तो यह योग मेहनत का ठोस फल देने लगता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह योग सबसे ज्यादा शुभ साबित हो सकता है।
मेष राशि
इस समय शुक्र आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका आकर्षण, कॉन्फिडेंस और पर्सनालिटी काफी मजबूत होगी। शनि मीन राशि में रहकर आपके खर्च और प्लानिंग वाले क्षेत्र को एक्टिव कर रहे हैं, जिससे आप सोच-समझकर फैसले लेंगे। इस दौरान आपको नए अवसर मिल सकते हैं, खासकर करियर और प्रोफेशन में। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें नए क्लाइंट या प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा और रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह योग छुपे हुए लाभ देने वाला साबित हो सकता है। शुक्र आपके खर्च और विदेश से जुड़े मामलों को सक्रिय कर रहे हैं, वहीं शनि आपके लाभ भाव में हैं। इस दौरान आपको अचानक लाभ मिल सकता है, खासकर पुराने निवेश या नेटवर्क के जरिए। जॉब करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह योग करियर और नेटवर्किंग में जबरदस्त फायदा देने वाला रहेगा। शुक्र आपके लाभ भाव में हैं, जिससे आपको नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। शनि आपके करियर भाव में रहकर आपको मेहनत का फल देंगे। इस दौरान आपको अपने काम की पहचान मिलेगी और सीनियर्स से सराहना भी मिल सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह योग करियर ग्रोथ का संकेत दे रहा है। शुक्र आपके कर्म भाव में हैं, जिससे आपकी प्रोफेशनल लाइफ में चमक आएगी। शनि भाग्य भाव में रहकर आपकी किस्मत का साथ देंगे। इस दौरान नई जॉब, प्रमोशन या विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लिए यह योग आर्थिक और आत्मविश्वास के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा। शनि आपकी राशि में रहकर आपको मजबूत बना रहे हैं, वहीं शुक्र धन भाव को एक्टिव कर रहे हैं। इस दौरान आपकी इनकम बढ़ सकती है और सेविंग करने के अच्छे मौके मिलेंगे। साथ ही, आपके निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत होगी।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
